भारत में ऐसे कई गांव हैं जिनके बारे में अजीबोगरीब कहानियां
भारत में कई गांव हैं जिनके बारे में अजब गजब कहानियां हैं और लोग इन गांवों को इन्हीं अजीबोगरीब रहस्यों से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश शहर जितना अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है उतना ही यहां की परंपराओं के कारण भी प्रसिद्व है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में इस दूरदराज इलाके में मलाणा गांव हैं जिसके बारे में अजीबोगरीब कहानी है। देश भर में एक यहीं गांव है जहां अकबर की पूजा होती है। यहां कोई कानून नहीं माना जाता है बल्कि गांव ने ही अपने कानून बना रखे हैं। गांव की ही एक संसद है जो सारे फैसले लेती है। इस गांव में किसी बाहरी आदमी के छूने की मनाही है। मतलब, कोई दूसरे शहर या गांव का शख्स यदि यहां के किसी आदमी को छूता है तो उस पर एक हजार का जुर्माना ठोक दिया जाता है और ये जुर्माना उस बाहरी शख्स से लिया जाता है जो छूता है। उत्तरप्रदेश में एक गांव की पूरी दुनिया में चर्चाएं है। यह गांव अपनी एक खासियत की वजह से पूरे देश में पहचाना जाता है। इस गांव का नाम है सलारपुर खालसा जो अमरोहा जनपद के जोया विकास खंड क्षेत्र का एक छोटा सा गांव है। इस गांव की जनसंख्या 3500 है। इस गांव के टमाटर सब...